फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   for retirement of peon, holiday of school

चपरासी की रिटायरमेंट पर कर दी 1050 बच्चों की छुट्टी

Wed, 02 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Wed, 02 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
for retirement of peon, holiday of school

सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के दावों की शिक्षा अधिकारियों से लेकर स्कूल मास्टर व हैडमास्टर ही हवा निकाल रहे हैं। बेशक देश में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर स्कूलों की छुट्टी नहीं की जाती हो, लेकिन जब स्कूल के चपरासी की रिटायरमेंट पर छुट्टी कर दी जाए और अधिकारी इस मामले को हलके में लें तो क्या हो सकता है?

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला हुआ करनाल के निगदू गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में। दरअसल मंगलवार को स्कूल में कार्यरत पीएन मनी राम की रिटायरमेंट पार्टी थी। 12वीं तक के सभी बच्चे स्कूल में सुबह के समय ही पहुंच गए थे। इस स्कूल में करीब 1100 बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को करीब 1050 बच्चे स्कूल में पहुंचे थे। रोजाना की प्रेयर के बाद कुछ देर स्कूल में बच्चों को बिठाए रखा और उसके बाद सुबह करीब 10 बजे इन सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। कारण बताया कि पीएन की रिटायरमेंट पार्टी है।
विज्ञापन


बच्चे भी खुशी-खुशी वापस अपने घर चले गए। जब इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी कपूर चंद से बातचीत की गई तो उन्होंने बड़े हल्के में इसे लेते हुए जवाब दिया कि इस बारे में वह स्कूल के हैडमास्टर से बातचीत करेंगे आज वह बाहर हैं। वहीं स्कूल के इंचार्ज अशोक ने बताया कि स्कूल में पीएन की रिटायरमेंट की पार्टी व अन्य कार्यक्रम के कारण अध्यापक व्यस्त थे इसीलिए छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल इंचार्ज से जवाब मांगा जाएगा
यह मामला बेहद गंभीर है। इस तरह अपनी मर्जी से बच्चों की छुट्टी नहीं की जा सकती। हमसे इस बारे में किसी ने कोई इजाजत नहीं ली। बुधवार को इस मामले जवाब मांगा जाएगा। निश्चित तौर पर जरूरी कार्रवाई होगी।
आशा मुंजाल, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed