फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fogging started in the city, two teams will cover one ward daily

Karnal News: शहर में फॉगिंग शुरू, दो टीम रोजाना एक वार्ड करेगी कवर

Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fogging started in the city, two teams will cover one ward daily
132....वार्ड 10 में फोगिंग करती नगर निगम की टीमें।  प्रवक्ता

विज्ञापन

- नगर निगम ने फॉगिंग का बनाया शेड्यूल, 18 सितंबर तक चलेगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम की सफाई शाखा ने बुधवार से शहर में फॉगिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। रोजाना एक वार्ड को कवर किया जाए। यानी 20 दिन में शहर के सभी वार्ड कवर कर लिए जाएंगे। योजना के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों की कॉलोनियों, सेक्टर और मार्केट क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
कार्ययोजना के पहले दिन बुधवार को वार्ड नंबर 10 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-13 और सेक्टर-13 एक्सटेंशन में फॉगिंग करवाई गई है जबकि वीरवार को वार्ड नंबर 11 में करवाई जाएगी।
विज्ञापन


डेंगू और चिकनगुनिया के केस पाए जाने पर एक टीम को आपातकालीन कार्य के लिए लगाया जाएगा। निगम की मशीनें शहर के सभी मुख्य एरिया को फॉगिंग से कवर करेंगी। फिर भी नागरिकों की नजर में कोई एरिया रह जाता है उसके लिए टोल फ्री नंबर 18001802700 पर सूचना दी जा सकती है। आबादी और कॉमर्शियल दोनों क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसका यह प्लान सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दिन इस वार्ड में होगी फॉगिंग-
21 अगस्त को वार्ड 11 में 22 अगस्त को वार्ड 9 में 25 अगस्त को वार्ड 12 में, 26 अगस्त को वार्ड 8 में 27 अगस्त को वार्ड 13 में, 29 अगस्त को वार्ड 7 में, 30 अगस्त को वार्ड 14 में, 1 सितंबर को वार्ड 6 में, तीन सितंबर को वार्ड 15 में, चार सितंबर को वार्ड 5 में, पांच सितंबर को वार्ड 16 में, 8 सितंबर को वार्ड 4 में, 9 सितंबर को वार्ड 17 में, 10 सितंबर को वार्ड 3 में, 12 सितंबर को वार्ड 18 में, 13 सितंबर को वार्ड 2 में, 15 सितंबर को वार्ड 19 में, 17 सितंबर को वार्ड एक और 18 सितंबर को वार्ड 20 में फॉगिंग करवाई जाएगी। 23 व 28 अगस्त और 2, 6, 11 और 16 सितंबर को जिस क्षेत्र से शिकायत या सीएमओ कार्यालय से अनुरोध प्राप्त होगा, वहां पर फॉगिंग करवाई जाएगी।


पानी इकट्ठा न होने दें
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घरों व आस-पास पानी को इकट्ठा न होने दें और साफ-सफाई भी बनाकर रखें। छत पर ऐसा कोई सामान न रखें, जिसमें पानी जमा हो सके। ऐसी जगहें जहां पानी भरा हो, वहां काला तेल डाल दें, जो पानी की ऊपरी सतह पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed