फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog to continue

अभी जारी रहेगा कोहरा

Thu, 11 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 11 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। पिछले कई दिनों से शहर के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते वाष्पन प्रक्रिया की वजह से कोहरा लौट आया है। दिन के समय में तापमान 23 डिग्री रहने व रात के समय अधिक नमी व तापमान गिरावट इसका प्रमुख कारण है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक कोहरा जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में हवा गति कम रहने की वजह से बुधवार को सुबह कोहरे की सघनता में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि दो सप्ताह से शहर के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, इससे वाष्पन प्रक्रिया में तेजी केे  चलते कोहरे की वापसी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले 24 घंटे में भी शाम व सुबह के समय कोहरा पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हवा की गति बढ़ने की वजह से आसमान से बादल तो छट गए, इसी के साथ शहर का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शहर के तापमान में हुई वृद्धि के कारण वाष्पन प्रक्रिया में तेज होने से बुधवार को कोहरा पड़ा है। अगले 24 घंटाें में भी कोहरा पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध में बरतें सावधानी : एसपी
बदले मौसम में एसपी पंकज नैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, साथ ही धुंध में वाहन न चलाए। साथ ही फाग लाइट का जरूर प्रयोग करें, ताकि दूर वाहन दिख सके। गति पर नियंत्रण रखें, स्पीड ज्यादा होने के कारण हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed