फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog is forming, four people died in accidents

तीन हादसों में चार लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fog is forming, four people died in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोहरे के चलते हादसों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार रात भी जिले में तीन जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की जान चली गई। पहला हादसा घरौंडा में हुआ जिसमें वहीं के मूल निवासी पंकज की जान चली गई। दूसरा हादसा नए बस स्टैंड के समीप जीटी रोड पर हुआ जिसमें पंजाब के लुधियाना निवासी कृपाल की मौत हो गई। इसके अलावा तरावड़ी में सौंकड़ा नहर के समीप अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
नहर किनारे खाई में पड़े मिले दो शव
तरावड़ी। गांव सौंकड़ा में भाखड़ा नहर के समीप बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई और सुबह उनके शव नहर किनारे खाई में मिले। वहीं पर बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी हालांकि पहले ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी लेकिन क्षतिग्रस्त बाइक को देख पुलिस ने हादसा बताया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बीड डंडारी निवासी गुरनाम व गांव नडाना निवासी राजेश एक राइस मिल में काम करते थे। दोनों बाइक पर सवार होकर राइस मिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे एक राहगीर ने इन दोनों के शवों को खाई में पड़ा देखा तो अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इस दौरान एक मृतक के मोबाइल पर फोन आ रहा था तो राहगीर ने वह कॉल सुनी। वह कॉल उस मृतक के परिजनों का था। उसने उन्हें बताया कि यह व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है। वहीं तरावड़ी थाना जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि यह सड़क हादसा है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराई पिकअप
गांव फूसगढ़ निवासी कर्मजीत ने बताया कि वह एक कंपनी में पंप की सप्लाई का काम करता है। 18 दिसंबर को वह अपनी इनोवा कार में करनाल से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब नए बस स्टैंड के कट के पास उचानी की तरफ पहुंचा तो उसके आगे एक पिकअप पंजाब नंबर की चल रही थी। इसी बीच करनाल की तरफ से एक अज्ञात कार तेज रफ्तार आई और गलत तरीके से ओवरटेक कर पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। पिकअप में पंजाब के लुधियाना के गांव इकोलाहा निवासी कृपाल सिंह सवार था। उसने राहगीरों की मदद से घायल कृपाल को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश जारी है। संवाद

गन्ने की ट्राली ने कुचला
घरौंडा। भट्टा कॉलोनी निवासी अनुज ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में मैकेनिकल पोस्ट पर तैनात है। उसकी मौसी का लड़का पंकज (22) लिबर्टी कंपनी में काम करता है। 18 दिसंबर को उसका फोन आया कि दोपहर के समय उसकी तबियत खराब हो गई थी तो वह अपने दोस्त की बाइक लेकर घर आ गया था। अब उसकी बाइक लिबर्टी में देकर आनी है, इसलिए मेरे साथ चलें। वे दोनों अलग-अलग बाइक पर लिबर्टी के लिए चल पड़े। धर्म कांटे के समीप पहुंचने पर उनके आगे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर चालक ने दो ट्रालियां गन्ने से भरी हुई जोड़ीं थीं। जब पंकज बाइक लेकर उसके समीप से गुजरने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया और पंकज गन्ने की ट्राली की चपेट में आ गया और ट्राली का पहिया पंकज के ऊपर से गुजर गया। वह पंकज को अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed