{"_id":"68a37fa8f7630703a408d740","slug":"five-vehicles-collided-on-the-highway-two-damaged-karnal-news-c-18-knl1008-717466-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर भिड़ीं पांच गाड़ियां, दो क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर भिड़ीं पांच गाड़ियां, दो क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कर्ण लेक के समीप आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही पांच गाड़ियां भिड़ गई। इस हादसे में दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया और यातायात को सुचारू किया।
मेरठ निवासी महमूद गफ्फूर ने बताया कि वे अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर मेरठ से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। कुरुक्षेत्र में उनका काम चल रहा है। वे रोजाना यहां आना-जाना करते हैं। उनकी कार एक बोलेरो के पीछे चल रही थी। अचानक बोलेरो के आगे चल रही गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी कार भी बोलेरो से टकरा गई। वहीं पीछे आ रही दो गाड़ियां उनकी कार से टकरा गईं। जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अचानक ब्रेक लगने के कारण यह टक्कर हुई।