फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five trolleys collided, driver died

Karnal News: पांच ट्राले भिड़े, चालक की मौत

Sat, 07 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five trolleys collided, driver died
संवाद न्यूज एजसी
विज्ञापन

इंद्री। करनाल-इंद्री मार्ग पर शुक्रवार सुबह धमनहेड़ी गांव के पास अचानक हुई पांच ट्रालों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में यमुनानगर निवासी चालक सुंदर की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दीष
धमनहेड़ी के पास स्थित ढाबे से एक ट्राला सड़क पर चढ़ने की कोशिश कर था तो अचानक पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे चल रहे ट्राले ने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रह ट्रालों ने उसे टक्कर मार दी। इससे पांच ट्राले आपस में भिड़ गए। सबसे पीछे वाले ट्राले के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक चालक के पैर में गंभीर चोट आ गई। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि हादसे में चालक सुंदर की मौत हो गई है, जो यमुनानगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की गई जान

करनाल/असंध। असंध के नानकपुरा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की जनकपुरी निवासी स्नेहा ठाकुर ने बताया कि वे, उनका पति और भाई रिश्तेदारी में असंध आए थे। राम करीब साढ़े 10 बज उनका भाई अपनी बाइक से किसी काम से करनाल करनाल रोड पर आया था। किसी अज्ञात वाहन ने नानकपुरा चौक के नजदीक उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।

इससे उनके भाई साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में


जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा के नरेश कुमार ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनका छोटा भाई अनिल करनाल बाजार से सामान लेने के लिए आया था।

अर्जुन गेट के सामने जब वह सड़क पार कर रहा था तो अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनके भाई को चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed