{"_id":"6270416b222b630af9104600","slug":"first-snatched-bike-then-robbed-20-thousand-from-the-salesman-of-petrol-pump-karnal-news-knl106899157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छीनी बाइक, फिर पेट्रोलपंप के सेल्समैन से 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छीनी बाइक, फिर पेट्रोलपंप के सेल्समैन से 20 हजार लूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन (करनाल)। बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले एक व्यक्ति से बाइक व मोबाइल छीना फिर करीब दो घंटे बाद जीटी रोड स्थित गांव ऊंचा समाना के समीप एक पेट्रोलपंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान तीनों बदमाशों ने चेहरे नहीं ढके थे। तीनों पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है।
शाम साढ़े सात बजे लूटी बाइक
निगदू के गांव बुढेडा निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि एक मई को शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर पिपली से सग्गा गांव ड्यूटी पर जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव मनक माजरा नहर पुल के पास पहुंचा तो एक यूपी नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने उसकी बाइक रुकवाई और उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल, 200 रुपये छीनकर अपनी यूपी नंबर बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए।
करीब नौ बजे पेट्रोलपंप पर लूट
जीटी रोड पर ऊंचा समाना गांव के समीप तीन बदमाश करीब 9:20 बजे दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर उस छीनी हुई मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। पेट्रोलपंप के मालिक ऊंचा समाना निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पहले मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया और दो बदमाश बाथरूम पूछकर उसकी ओर चल पड़े। उस समय सदरपुर निवासी विनोद व शीशपाल ड्यूटी पर थे। बदमाशों ने सेल्समैन शीशपाल पर पिस्तौल तान दी और रुपयों की मांग की। शीशपाल के पास लगभग 20 हजार रुपये थे। तीनों बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने शीशपाल को दीवार के दूसरी ओर फेंक दिया जिससे उसकी टांग टूट गई। बाद में अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना पेट्रोलपंप मालिक को दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलपंप मलिक पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वर्जन
रविवार की रात को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा पेट्रोलपंप पर पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 20 हजार रुपये लूटने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
सज्जन कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन