फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First aid training given to girl students

Karnal News: छात्राओं को दिया प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण

Sat, 17 May 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
First aid training given to girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में वीरवार को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला रेडक्रॉस से मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षक डॉ. नीना ने छात्राओं और शिक्षक गण को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया।
डॉ. नीना ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य किसी घायल या बीमार व्यक्ति के जीवन को तब तक बचाए रखना है, जब तक कि पूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध न हो जाए। उन्होंने सड़क पर घायल व्यक्ति, किसी को चोट लगने पर रक्त स्राव की स्थिति, बेहोश होने पर या किसी व्यक्ति के अस्थि भंग होने पर दुर्घटना होने जैसी विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया और प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर और रिकवरी स्थिति के बारे में भी छात्राओं को बताया। इसके अलावा, प्राचार्या कमलेश रानी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और छात्राओं को बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां उनके बाहरी और आंतरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed