फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing in two sides, condition of three critical

दो पक्षों में फायरिंग, तीन की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides, condition of three critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। मीनाक्षी अस्पताल में हई फायरिंग को अभी 18 दिन ही हुए थे कि मंगलवार शाम करीब सात बजे असंध के सालवन बाइपास स्थित चौक पर दो पक्षों में रंजिश के चलते गोलियां चल गईं। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें असंध के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक शुरू हुई फायरिंग से शहरवासी सहमे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात साढ़े नौ बजे तक एक भी पक्ष का पता नहीं लगा पाई। हालांकि तीन घायलों के अस्पताल में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे सालवन बाईपास स्थित चौक पर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाईपास पर कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे। लोगों ने भी मौके पर करीब 15 लोगों को झगड़ते देखा। वहीं, मौके पर करीब तीन से चार राउंड फायर भी हुए। विवाद के दौरान पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन हैरानी की बात है कि रात साढ़े नौ बजे तक पुलिस झगड़ा करने वाले किसी भी पक्ष का पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

मौके पर मिलीं चप्पलें
हालांकि मौके पर सड़क किनारे वारदात में शामिल लोगों की चप्पल भी पड़ी हैं। वहीं एक पगड़ी भी मौके पर रखी हुई है। लेकिन देर रात असंध के नागरिक अस्पताल में घायल युवराज सिंह वासी डेरागामा, समनदीप वासी डेरागामा, धर्मप्रीत वासी डेरा मांगे वाला पहुंचे, तो पुलिस को मामले की जानकारी हो सकी। घायलों ने बताया कि वह गांव से तीन बाइकों पर सवार होकर असंध में लगा फन फेयर मेला देखना पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी में सवार होकर आए गुरप्रताप ने उनके ऊपर गोलियां चला दी। उसके साथ कई अन्य लोग थे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तीनों को करनाल रेफर कर दिया। वास्तविक मामला क्या है, पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर खडेे़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालवन बाईपास चौक के पास झगड़े में गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अस्पताल में घायलों के होने की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलजीत सिह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed