{"_id":"608876ac8ebc3ed1fd083419","slug":"firing-accused-arrested-karnal-news-knl683965170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब संचालक ने किया था आरोपी की प्रेमिका को मैसेज, दोनों आरोपी सफीदों पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब संचालक ने किया था आरोपी की प्रेमिका को मैसेज, दोनों आरोपी सफीदों पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन
रविवार को शहर के रामनगर में जागलान लैब के संचालक राहुल पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सफीदों पुलिस ने दो अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अमित असंध के वार्ड 4 व परमजीत निवासी दरबारा कालोनी का रहने वाला है। सफीदों पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर एक
दिन के रिमांड पर लिया है। सफीदों के सीआईए टीम इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि सीआईए सफीदों की टीम जींद रोड पर एक
होटल के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि आदर्श कालोनी के साथ लगते हुडा सेक्टर के खाली प्लाटों में दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर खड़े हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं। जिनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को काबू कर दोनों से एक-एक पिस्तौल 315 बोर व एक-एक जिंदा रौंद बरामद किए। असंध थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि लैब संचालक राहुल निवासी उपलानी ने आरोपी परमजीत की प्रेमिका के पास मोबाइल से मैसेज कर दिया था। इसी को लेकर सबक सिखाने के लिए परमजीत ने अपने साथी अमित को साथ लेकर योजनबद्ध तरीके से लैब संचालक पर गोली चलाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत असंध लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।