फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire on roof of kovid hospital, Karnal

कोविड अस्पताल की छत पर लगी आग, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fire on roof of kovid hospital, Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन में सरकारी अस्पताल के समीप रामा सुपर स्पेशलिस्ट प्राइवेट अस्पताल की छत पर मंगलवार रात को आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में इसी सूचना तुरंत पुलिस व फायरब्रिगेड को दी गई। फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। बुधवार सुबह भी फायरब्रिगेड अस्पताल के बाहर पहुंची।
बता दें इस अस्पताल को जिला प्रशासन की ओर से इस अस्पताल को कोविड के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज भी दाखिल है। जब अस्पताल में आग लगी तो मरीजों को परिजन डर गए। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के स्टाफ भी में हड़कंप मच गया। कुछ परिजन अस्पताल से बाहर निकलकर आ गए। लेकिन समय पर फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अस्पताल की छत पर कुछ सामान पड़ा हुआ है। वहां पर शार्ट सर्किट होेने के कारण ही आग लगी है। लेकिन कारण अभी जांच का विषय है। फायर ऑफिसर नरेंद्र ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई है। तुरंत फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणों की कराई जाए जांच
मरीज के परिजन रमेश ने कहा कि अस्पताल में आग लगना बड़ी बात है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह सभी प्राइवेट अस्पतालों की चेकिंग कराए कि अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरण हैं या नहीं। इन अस्पतालों के पास फायर की एनओसी है या नहीं। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। महामारी के इस दौरान में सभी प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed