फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in Agriculture Department premises in Karnal, agricultural equipment burnt

Karnal: कृषि विभाग परिसर में लगी आग, कंडम कृषि यंत्र जले; दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Thu, 09 May 2024 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 May 2024 04:56 PM IST
सार

करनाल में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के परिसर में आग लगने से अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान विभाग के परिसर में खड़े कंडम कृषि यंत्र व कई पेड़ जल गए। विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोपहर को सभी अपने अपने ऑफिसर में बैठे थे। 

विज्ञापन
Fire broke out in Agriculture Department premises in Karnal, agricultural equipment burnt
कृषि विभाग परिसर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के जीटी रोड पर उंचानी के समीप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के परिसर में दोपहर के समय अचानक आग गई। आग की सूचना मिलने ही विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और दफ्तरों से बाहर निकल आए। तेज हवा होने के कारण आग चंद सेकेंड में फेल गई। सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान विभाग के परिसर में खड़े कंडम कृषि यंत्र व कई पेड़ जल गए।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोपहर को सभी अपने अपने ऑफिसर में बैठे थे। तो उन्हें सूचना मिली की बाहर आग लग गई है। सभी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। तब तक विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिन उपकरणों में आग लगी है। वह विभाग की ओर से कंडम घोषित किए गए है। जिनकी ऑक्शन होनी थी। आग के मुख्य कारणों को पता नहीं चला है लेकिन अंदेशा है कि नए बस स्टैंड के आप पास खेतों में लगी आग हवा के कारण विभाग के परिसर में आई होगी क्योंकि जिस क्षेत्र में आग  लगी है वहां सुखी झाड़ियां बहुत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
विभाग के परिसर में सूखी झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिलनी थी। सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ कंडम कृषि यंत्र जले हैं। -कुलबीर सिंह, सहायक कृषि अभियंता,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed