फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire blazes in Gurgaon depot bus

Karnal News: गुड़गांव डिपो की बस में धधकी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fire blazes in Gurgaon depot bus
गुड़गांव डिपो की बस में धधकी आग
- हादसे के समय बस में नहीं थे यात्री, खराब होने पर ठीक कराने सर्विस सेंटर में ले जा रहा था चालक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जीटी रोड पर बलड़ी बाईपास के समीप हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम डिपो की बस में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पुरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान सर्विस लाइन पर जाम लगा रहा। बस चालक नीरज कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। तभी बस के ब्रेक में दिक्कत आई तो उसने यात्रियों को नीलोखेड़ी बस स्टॉप पर अन्य बसों में बैठा दिया। बस में आ रही दिक्कत की सूचना डिपो में अधिकारियों को दे दी थी।

अधिकारियों ने बस को अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर ठीक कराने को कहा। इसके बाद वह बस को धीमी गति से करनाल शहर की तरफ लेकर आ रहा था। जैसे ही वह बलड़ी बाईपास पर पहुंचा बस के पीछे के टायरों में आग लग गई। उसने बस को सड़क पर ही खड़ा कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी। खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई और टायर फट गए। इससे आग और धधक गई और पुरी बस को चपेट में ले लिया। इस दौरान दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed