{"_id":"60edff9c8ebc3ec7f066b2a7","slug":"fir-on-20-accused-karnal-news-knl76389247","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते पूर्व पार्षद के बेटे रात को बुलाकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते पूर्व पार्षद के बेटे रात को बुलाकर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। रंजिश में पूर्व पार्षद के बेटे पर लड़कों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मामले में 20 लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फ्रेंड्स कालोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पिता सामाजिक कार्यकर्ता और मां वार्ड-17 की पूर्व पार्षद हैं। कई बार वह लोगों के झगड़े सुलझाने में मदद करते हैं। दो-चार दिन पहले अजीत व उसके साथियों का गली के लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। बीचबचाव करने पर वे मुझसे खफा हो गए। रात करीब 11:30 बजे अजीत ने कॉल करके मुझे बात के लिए लखनपाल वाली गली हांसी रोड पुल के नीचे बुलाया। मैं बाइक से वहां पहुंचा तो हाथ में गंडासी, तलवार और डंडे लिए अजीत निवासी शिव कालोनी, उसका भाई राजु, सुधीर, लवली निवासी सदर बाजार, रिषी प्रकाश निवासी सदर बाजार, आकाश नरवाल, मनीष पांडा, आशिष जुनेजा व अन्य 12 लड़कों रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। अजीत ने गली में रस्सी डाल दी और अन्य साथियों ने ईंटों आदि से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे सोनू निवासी लव कुश कालोनी ने बीचबचाव कर बचाया। नागरिक अस्पताल से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।