Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   FIR against 10 farmers for burning crop residue

Karnal News: फसल अवशेष जलाने पर 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 farmers for burning crop residue
फसल अवशेष जलाने पर 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी - फोटो : फसल अवशेष जलाने पर 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी
अब तक 22 मामले सामने आए,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धान के फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद लगातार मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी, जुर्माना और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री दर्ज की गई।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला, खंड/तहसील एवं गांव स्तर पर कमेटियों और एनफोर्समेंट टीमों का गठन किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक जसविंद्र सिंह ने बताया कि जिला करनाल में अब तक पराली जलाने के 22 मामले हरसेक हरियाणा से प्राप्त हुए हैं। इनमें से 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

साथ ही सभी 10 किसानों से नियमानुसार जुर्माना वसूलने के साथ मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री भी दर्ज की गई है। इसके चलते संबंधित किसान अगले दो साल तक अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेच सकेंगे। ये मामले घरौंडा, नीलोखेड़ी, असंध और निसिंग खंड से संबंधित हैं। वहीं करनाल और इंद्री खंड में अभी तक पराली जलाने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रास गांव में पराली में लगाई आग
करनाल। पराली जलाने के मामलों में कृषि विभाग की सख्ती और किसानों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद खेतों में फसल अवशेष जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला ब्रास गांव से सामने आया है, जहां एक किसान ने निसिंग-ब्रास रोड पर खेतों में धान के फसल अवशेषों में आग लगा दी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed