Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The stage for Karna Utsav will be set from today, bringing alive the story of the generous Karna.

Karnal News: आज से सजेगा कर्ण उत्सव का मंच, जीवंत होगी दानवीर कर्ण की गाथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The stage for Karna Utsav will be set from today, bringing alive the story of the generous Karna.
- डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में तीन दिन तक कला, संस्कृति और मनोरंजन का संगम, पहले दिन मंचित होगा लाइट एंड साउंड ड्रामा ''एक और कौंते''
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक विरासत को कला, संगीत और आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत करने के लिए शुक्रवार से करनाल में कर्ण उत्सव का आगाज होगा। डॉ. मंगलसेन सभागार में आयोजित होने वाला यह उत्सव शहरवासियों को पहली बार विश्वस्तरीय लाइट एंड साउंड ड्रामा, लोक संस्कृति और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम दिखाएगा।
खास बात यह है कि उत्सव का मंच सिर्फ बड़े कलाकारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि करनाल के स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। दोपहर तीन बजे से ओपन मंच शुरू होगा, जहां कोई भी कलाकार मौके पर पंजीकरण कराकर प्रस्तुति दे सकेगा। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को विशेष प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्सव के पहले दिन शाम 5:30 बजे रास कला मंच के कलाकार रवि मोहन के निर्देशन में लाइट एंड साउंड ड्रामा ''एक और कौंते'' प्रस्तुत करेंगे। दानवीर कर्ण के जीवन पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति में रोशनी, ध्वनि और अभिनय के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को मंच पर उतारा जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस तरह का विशेष शो करनाल के दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा। कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधायक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष जगमोहन आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास से लेकर आध्यात्मिकता तक दिखेगी करनाल की झलक
उत्सव में केवल मंचीय प्रस्तुतियां ही नहीं, बल्कि शहर के इतिहास और सामाजिक गतिविधियों को भी जगह मिलेगी। करनाल और कर्ण के इतिहास पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला प्रशासन और करनाल पुलिस के जागरूकता स्टॉल के साथ जेल में बंदियों द्वारा तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों की लोक संगीत प्रस्तुतियां, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य और बॉलीवुड कलाकारों की गीत-संगीत की महफिल भी सजेगी। सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) जिला प्रशासन, करनाल पुलिस और नगर निगम के मार्गदर्शन में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इसका आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed