{"_id":"673e5f299525f786690d2914","slug":"fine-of-rs-45-lakh-on-47-people-who-carried-out-construction-work-in-violation-of-rules-karnal-news-c-18-knl1008-523383-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नियमों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य कराने वाले 47 लोगों पर 45 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नियमों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य कराने वाले 47 लोगों पर 45 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को ग्रेप चार की पाबंदियों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अब तक 142 निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण करके नियमों का उलंघन करने वाले 47 निर्माण कार्य स्थलों पर करीब 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगरानी के लिए 21 टीमों का गठन किया गया है। जिला प्रशासन के पास सात एंटी स्मॉग गन, 13 वॉटर टैंकर व एक ऑटोमेटिक स्वीपिंग मशीनों से क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।
बुधवार को मुख्य सचिव विवेक जोशी की अध्यक्षता में ग्रेप 4 की हिदायतों को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के हवाले से उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी जिले में ग्रेप 4 की हिदायतों का पालन सुनिश्चित कराएं। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रकार के निर्माण व तोड़फोड़ के कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। कोई भी ऐसा कार्य जिससे धूल व धुआं उत्पन्न हो, वह पाबंदी की श्रेणी में है। उन्होंने शहर में पड़े भवन निर्माण सामग्री को उठवाने के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरंतर क्षेत्र में रहें और कड़ी नजर रखें। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्त करवाई करते हुए जुर्माना भी लगाएं।
उपायुक्त ने बताया कि ग्रेप चार की पाबंदियों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय स्तर पर अधिकारियों की अगुवाई में 21 फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। सभी टीमें प्रतिदिन निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि पानी का छिड़काव कितने एरिया में किया गया। ठोस कचरा प्रबंधन के तहत आगजनी, निर्माण कार्य व अन्य ऐसे कार्य जिनकी वजह से धूल व धुआं वायुमंडल को प्रदूषित करता है। ऐसे कार्य में संलिप्त के खिलाफ नियमानुसार चालान करें। बैठक में कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
नियमों का सख्ती से हो रहा पालन : एसपी
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि जिले में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रेप 4 के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। विशेष चेकिंग अभियान चला कर वाहनों की जांच की जा रही है और वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं।