फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Film horoscope will inspire you to work

Karnal News: कर्म करने की प्रेरणा देगी फिल्म राशिफल

Sat, 03 Aug 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Film horoscope will inspire you to work
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंधविश्वास, राशि और कुंडलियों के चक्कर में पड़कर कैसे हम जीवन की समस्याओं में फंसते हैं और बाद में बिना मेहनत के श्रेष्ठ फल की इच्छा करते हुए परिवार की स्थिति किस तरह से खराब हो जाती है, कुछ इन दृश्यों को दिखाते हुए कुंडलियों के चक्कर को छोड़कर कर्म करने की प्रेरणा फिल्म राशिफल से मिलेगी।

इस फिल्म को करनाल के साहित्यकार गुलशन मदान के निर्देशन में बनाया गया है। निर्माता मदान सहित करनाल के कुल सात लोगों को फिल्म में काम करने का भी मौका मिला है। फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज जो चुकी है, जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर लोगों को घर बैठे-बैठे भी देखने को मिलेगी। मुंबई और मोहाली में करीब तीन माह तक फिल्म की शूटिंग चली।
विज्ञापन


लेखन से लेकर रील तैयार होने तक का कार्य पिछले डेढ़ वर्ष में पूरा किया गया। करनाल के सिनेमा में भी लोग फिल्म का आनंद ले सकते हैं। पटकथा, गीत और संवाद लेखन का कार्य भी निर्माता ने स्वयं करनाल में ही किया है। अभिनेता राजवीर चौहान, इंद्र डेमी और नेहा ठाकुर फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि फिल्म के निर्माता को अब से पहले समाज को विभिन्न मुद्दों पर अपनी साहित्य कला से जागरूक करने पर प्रदेश सरकार एवं हरियाणा साहित्य अकादमी भी दो बार सम्मानित कर चुकी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उन्हें बाबू बाल मुकंद सम्मान के रूप में दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। वर्तमान में मुंबई में रहने वाले गुलशन मदान का घर सेक्टर-7 में है। वे एसबीआई में अधिकारी के पद सेवानिवृत हैं, राशिफल उनकी पहली फिल्म है, जिसके निर्माता वे स्वयं हैं। अगले सप्ताह से फिल्म पंजाब के विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

बैंक अधिकारी रहते हुए लिखने लिए, 21 पुस्तकें प्रकाशित

गुलशन मदान बैंक अधिकारी रहते हुए अपने जीवन में 21 सामाजिक किताबें लिख चुके हैं। इनमें गजल, कहानी, उपन्यास, दोहा, हास्य व्यंग, लघु कथा और बाल गीत व काव्य शामिल है। उनकी जन्मस्थली व नौकरी की शुरुआत कैथल में हुई थी। वहां कैथल साहित्य सभा में रहकर डॉ. राणा गन्नोरी जैसे शायरों से सीखते हुए उन्होंने लिखना शुरू किया। 1985 सबसे पहले गजल धूप के इश्तिहार की किताब लिखी। पहली कहानी संग्रह साए के साथ-साथ 2004 में लिखा। बच्चों की नौकरी मुंबई में लगने से उन्हें परिवार सहित करनाल से वहां शिफ्ट होना पड़ा।


हरियाणवी संस्कृति पर बना रहे अगली फिल्म

फिल्म राशिफल में संगीत टीनू अरोड़ा और सुमित साहा ने दिया है। निर्माता गुलशन मदान ने बताया कि अपनी लिखी कहानी से ही उन्हें फिल्म का आइडिया मिला, जोकि रोमांटिक, कॉमेडी और शिक्षाप्रद है। फिल्म में करनाल के बैंककर्मी साहिल सुखीजा ने तीन जिंगल गाए। बैंककर्मी तुषार ढींगड़ा हीरो के भाई का रोल व प्रिया भुगड़ा और गन्या भुगड़ा भी किरदार में नजर आएंगी। जिंगल में संगीत करनाल के कुलदीप शर्मा और राजेंद्र कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणवी संस्कृति पर आधारित मनी मैन उनकी अगली फिल्म होगी, इसके लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed