फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Female clerk accuses school operator of rape

महिला क्लर्क ने स्कूल संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Female clerk accuses school operator of rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। क्षेत्र के एक निजी स्कूल की क्लर्क ने अपने ही स्कूल संचालक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवती ने मामले में स्कूल स्टाफ के अन्य चार सदस्यों पर भी आरोप लगाकर शिकायत पुलिस को दी है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के खिलाफ स्कूल संचालक द्वारा भी 44 लाख रुपये के गबन की शिकायत दी गई है। दूसरी तरफ स्कूल संचालक मामला चोरी का बता रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि उसके पिता एक निजी स्कूल में चालक के पद पर थे। स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य ने उसके पिता से कहा कि हमें पार्ट टाइम काम करने के लिए लड़की की जरूरत है। जो कि स्कूल में रसीदें काटने का कार्य कर सके। इस पर वह स्कूल में लग गई और फीस की रसीद काटने का काम करने लगी। युवती का आरोप है कि एक दिन प्रधानाचार्य उसे दफ्तर में लेकर गईं और संचालक से बात करने को कहकर खुद चली गईं और कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। जिसके बाद संचालक ने उसका शारीरक शोषण किया। युवती ने शिकायत में बताया है कि मामला उजागर करने पर स्कूल संचालक ने उसे व उसके पिता को स्कूल से निकालने के साथ-साथ झूठे गबन के केस में फंसाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

2013 में भी लग चुके निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप
2013 में भी इंद्री स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। जिसके बाद उक्त स्कूल के प्रिंसिपल की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं कुछ समय पूर्व करनाल स्थित एक निजी स्कूल में भी यौन शोषण का मामला सामने आया था। हालांकि बाद में शिकायतकर्ता को ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के खिलाफ स्कूल संचालक द्वारा करीब 44 लाख के गबन की शिकायत दी गई है। वहीं युवती ने स्कूल संचालक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
- सचिन कुमार, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed