फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fees will be deposit, otherwise cut the student name from school

पूरी फीस जमा नहीं होने पर स्कूल से काट देंगे नाम

Wed, 07 May 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Wed, 07 May 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fees will be deposit, otherwise cut the student name from school
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की ओर से अभिभावकों को पूरी फीस जमा न करवाने की एवज में बच्चों का नाम काटने की चेतावनी दी गई है। इससे फिर से फीस बढ़ोतरी का मामला गरमा गया है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को फोन के माध्यम से एसएमएस भेजा गया है। जिसमें सेक्टर-7 स्थित स्कूल प्रिंसिपल ने साफ लिखा है कि अधूरी फीस नहीं ली जाएगी। पूरी फीस बगैर जुर्माना के 10 मई तक जमा कराएं। यदि किसी ने निर्धारित अवधि तक पूरी फीस जमा नहीं कराई तो स्कूल रूल के तहत बच्चे का नाम काट दिया जाएगा। इस एसएमएस के बाद अभिभावक एकता संघ के पदाधिकारियों ने एक बार फिर से विरोध का बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में वीरवार को डीईओ और डीईईओ के साथ स्कूल मैनेजमेंट सहित अभिभावकों की मीटिंग डीएवी स्कूल में बुलाई है। जिसमें इसका पूरी तरह से विरोध जताया जाएगा। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल का नाम प्रचलित है। इसलिए वे अभिभावकोें को बच्चों के नाम काटने तक की चेतावनी देकर अभिभावकाें पर बढ़ी हुई फीस के मुताबिक पूरी फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं, जो गैरकानूनी है।
विज्ञापन

अभिभावक एकता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई फीस का विरोध करने पर डीईओ ने निर्देश दिए हुए हैं कि जब तक कमिश्नर का फैसला नहीं आ जाता तब तक अभिभावक पुरानी फीस के हिसाब से ही फीस जमा कराते रहेंगे। कमिश्नर का किसी प्रकार का जवाब आया नहीं और स्कूल तानाशाही दिखाने लगा है। अभिभावकाें का कहना है कि हर साल 11 से 12 प्रतिशत फीस बढ़ा दी जाती है। अनेक प्रकार के चार्ज लगाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। स्कूलों की दुकानदारी बना रखी है। जिससे बहुत से अभिभावक पढ़ाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की ओर से एसएमएस आए हैं। जिसमें पूरी फीस जमा कराने को लिखा है और फीस जमा न कराने पर बच्चे के नाम काटने की चेतावनी दी हुई है। वीरवार को मीटिंग है और इसकी शिकायत डीईओ को करेंगे। स्कूल की तानाशाही सहन नहीं करेंगे।
-नवीन अग्रवाल, महासचिव, अभिभावक एकता संघ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed