फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Feeding the 1016 polio teams gathered antifungal drug

पोलियो रोधी दवा पिलाने 1016 टीमें जुटीं

Mon, 25 Nov 2013 12:09 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Nov 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
Feeding the 1016 polio teams gathered antifungal drug
कुरुक्षेत्र में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया।
विज्ञापन


यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस बात की बधाई दी कि 2006 के बाद से आज तक कुरुक्षेत्र जिला में पोलियो का कोई केस नहीं है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान में एक लाख 25 हजार 341 बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षण की दवा पिलाई जाएगी। दवाई पिलाने के लिए 634 बूथ और 1016 टीमें बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो से बचाव की दवाई पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुरुक्षेत्र में कुल 44 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 41 ट्रांजिस्ट टीम तथा 2062 कर्मचारी, 107 सुपरवाइजर व 20 सीनियर सुपरवाइजर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अभियान के तहत जिले के हाई रिस्क एरिया जहां पर माइग्रेटरी जनसंख्या होती है वहां भी दवा पिलाई जा रही है।

सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी से बच्चों को बचाने का एकमात्र उपाय है पोलियो रोधी दवा की दो बूंदे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक की आयु के हर बच्चे को पोलियो रोधक दवा अवश्य पिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है।


इसको समाप्त करने में आम आदमी का कर्तव्य है कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब से पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई, तब से पोलियो के केसों में काफी कमी आई है। इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की भागीदारी होनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed