फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fear of wild animal, farmers stopped going to the fields, children are not going to school

Karnal News: जंगली जानवर का खौफ, किसानों ने खेतों में जाना छोड़ा, बच्चे नहीं जा रहे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fear of wild animal, farmers stopped going to the fields, children are not going to school
जंगली जानवर का खौफ, किसानों ने खेतों में जाना छोड़ा, बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
- सोमवार को भी एक किसान पर किया था हमला, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। जपती छपरा गांव में चार दिन पहले जंगली जानवर के हमले में 55 वर्षीय असद रजा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि सोमवार को भी खेत में गए कलसौरा निवासी किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। इसके बाद किसानों ने खेतों में काम करना बंद कर दिया है। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने मंगलवार को भी जंगली जानवर की खोज में सर्च अभियान चलाया।
हालांकि किसी जानवर को अब तक पकड़ा नहीं जा सका। क्षेत्र के लोगों में तेंदुआ होने की भी चर्चा है। ग्रामीण जसपाल सिंह, नरेश, रिंकू, विरेन्द्र और विनोद का कहना था कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए प्रशासन ने अब तक कोई प्रबंध नहीं किया है। वन्य जीव संरक्षण की टीम भी उसे नहीं पकड़ सकी है। ऐसे में फिर अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

जंगली जानवर है करीब तीन फीट ऊंचा

कलसौरा निवासी किसान सागर ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन है। मंगलवार को वह किसान नसीब सिंह के खेत में ऑटोमेटिक लगाने गया था। वह काम करने के बाद खेत से जाने लगा तो उसके सामने अचानक एक जानवर आ गया। जिसके मुंह पर खून लगा था। उसने लाठी दिखाई तो वह गन्ने के खेत में चला गया। किसान ने बताया कि जानवर के शरीर पर काले रंग की धारियां और भूरे रंग के धब्बे थे। देखने में तेंदुआ जैसा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

वन्य जीव निरीक्षक राजबीर का कहना है कि जंगली जानवर को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार रात को जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि यह तेंदुआ नहीं है। यदि कोई ग्रामीण तेंदुआ होने की अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed