फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father's body found in canal a day before daughter's wedding

बेटी की शादी से एक दिन पहले नहर में मिला पिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Father's body found in canal a day before daughter's wedding
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बड़ी बेटी की शादी से एक दिन पहले सूखी आवर्धन नहर में पिता का शव मिलने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने मृतक पिता के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता का दोस्त उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी उम्र ज्यादा होने पर लड़की ने मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उसने सूरज नगर निवासी 40 वर्षीय नीरज कुमार की हत्या की है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात से नीरज लापता थे। उनकी छोटी बेटी के पति राहुल की शिकायत पर पुलिस ने तब गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ था।
मृतक के भतीजे सचिन और पत्नी पूनम ने बताया कि कपड़ों के सेल्समैन नीरज कुमार से बेटी की शादी के लिए उनके एक दोस्त के साथ बात हुई थी। लेकिन बेटी ने लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण शादी करने से मना कर दिया था। इस पर परिवार की ओर से भी रिश्ते से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद लड़की की शादी परिवार ने यूपी में किसी अन्य युवक के साथ तय कर दी थी। जिसकी शुक्रवार को बरात भी आनी थी। उनका आरोप है कि दो दिन पहले मृतक के दोस्त की ओर से धमकी भी मिली थी कि वे इस शादी को नहीं होने देंगे। शादी से एक दिन पहले लड़की के पिता की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी गुरविंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर लिया है,शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोस्त से मिलकर आने की बात कहकर गए थे
मृतक की भाभी का आरोप है कि बुधवार को नीरज यूपी में भी अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटकर आए थे। वे भी साथ थी। शाम को जब घर पहुंचे तो शाम साढ़े छह बजे उनके उसी दोस्त का फोन आया। नीरज घर के अंदर भी नहीं गए और कहा कि अभी मिलकर वापस आता हूं लेकिन वे रात तक वापस नहीं आए। पुलिस में शिकायत भी दी तो गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। मृतक की दो बेटियां और एक 11 साल का बेटा है। छोटी बेटी की शादी भी सात माह पहले हुई है। अब बड़ी बेटी की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बहन के साथ रिश्ते की चल रही है बात
मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि बेटी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद भी आरोपी दोस्त उनकी बेटी के साथ शादी की जिद पर अड़ा था। ऐसे में उन्होंने बाद में अपनी छोटी बहन के साथ उसका रिश्ता करने पर विचार किया। इसके लिए भी बात चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed