फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father of genetics Dr. Gregor Johann Mendel celebrated his birthday

आनुवंशिकी के जनक डॉ. ग्रेगर जोहान मेंडल का मनाया जन्मदिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Father of genetics Dr. Gregor Johann Mendel celebrated his birthday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में बृहस्पतिवार को आनुवंशिकी के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक डॉ. ग्रेगर जोहान मेंडल का द्वि-शतकीय जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) करनाल के निदेशक डॉ. बी.पी. मिश्रा ने अपने संबोधन में मेंडल द्वारा छोड़ी गई विरासत का अनुसरण करने के लिए अनुसंधान में एक दार्शनिक अंतर्दृष्टि जोड़ने की सराहना की, जो कि नवोदित शोधकर्ताओं के वर्तमान समूह में गायब है। एनबीएजीआर के पूर्व निदेशक डॉ. आर्जव शर्मा ने वर्तमान संदर्भ में डॉ. मेंडल के कार्य की प्रासंगिकता पर जोर दिया।

एनडीआरआई के पशु आनुवंशिकी और प्रजनन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में डॉ. यमबरजल और उनकी टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। जबकि डॉ. कनका और उनकी टीम ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुत किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पशु आनुवंशिकी और प्रजनन विभाग की प्रमुख डॉ. अर्चना वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को शोध कार्यों में तल्लीन होने की प्रेरणा दी। संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने आधुनिक आनुवंशिकी के विज्ञान की नींव रखने में मेंडल की भूमिका पर जोर दिया और वैज्ञानिकों और छात्रों से ज्ञान और अनुसंधान के लिए उनके जुनून का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed