{"_id":"68a4ed8f08cca206480569e9","slug":"father-is-in-hospital-cheated-of-rs-25-lakh-by-saying-karnal-news-c-18-knl1008-718510-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिता जी अस्पताल में हैं.. कहकर ढाई लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिता जी अस्पताल में हैं.. कहकर ढाई लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
- आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल करके झांसे में लिया, रुपये लेकर किया नंबर ब्लॉक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेरे पिता दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं, इलाज के लिए रुपये चाहिए। आप रिश्तेदार हो, हमारी मदद करो.. यह कहकर झांसे में लेते हुए ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉल करके अपनी आपात स्थिति बताकर पहले झांसे में लिया। वहीं रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराने के बाद नंबर ब्लॉक कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में कमल ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल किया और खुद को उनका रिश्तेदार बताया। अपने पिता के दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देकर आरोपी ने रुपये मांगे। इसके लिए आरोपी ने दिल्ली के बैंक खाते का नंबर भेजा, जोकि संदीप के नाम पर था। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने कुल दो ट्रांजेक्शन में ढाई लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अंदेशा होते ही उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की। साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।