फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father-in-law murdered with an axe.

Karnal News: ससुर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law murdered with an axe.
ससुर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या
- पत्नी ने चार माह पहले कर ली थी दूसरी शादी, तभी से रंजिश रखता था आरोपी दामाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मधुबन। मेरठ रोड पर नगला मेघा गांव के समीप दामाद ने शनिवार देर रात ससुर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। ससुर साइकिल पर सवार होकर खेत से घर जा रहा था। आरोपी दामाद कुल्हाड़ी मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डीएसपी नायब सिंह सहित मधुबन थाना पुलिस, सीआईए व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। मधुबन थाना पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू की शिकायत पर आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगला मेघा गांव निवासी देवी ने बताया कि वह शुगर मिल के समीप किराए पर रहती है। उसके ससुर रघुबीर (50) भी वहीं रहते थे। ससुर शेखपुरा गांव में खेती करता था। उसकी ननद कोमल की शादी सुनील निवासी गांव टिकरी कुरुक्षेत्र के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। उसकी ननद ने चार माह पहले दूसरी शादी कर ली थी। दोनों बच्चे सुनील के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सुनील शनिवार रात 8 बजे उनके मकान पर आया और ससुर रघुबीर के बारे में पूछ रहा था। उसके पास कुल्हाड़ी भी थी। वह कह रहा था कि कोमल ने उसे बर्बाद कर दिया है। घर पर दोनों बच्चे भी नहीं है। यह सब रघुबीर ने ही कराया है। आज उसे नहीं छोडूंगा। उसने आरोपी सुनील से कहा कि वह घर पर नहीं हैं। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। रात को उन्हें पता चला कि गांव के समीप ही सड़क किनारे उसके ससुर रघुबीर की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। मौके पर कुल्हाड़ी भी पड़ी थी इसलिए आरोपी सुनील ने ही उसके ससुर की हत्या की है।


अक्सर बच्चों को लेकर आता था ससुराल
आरोपी सुनील की पत्नी कोमल ने चार महीने पहले दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है। आरोपी सुनील दोनों बच्चों को अपने साथ रखता है और अक्सर बच्चों को ससुराल लेकर आता आता। परिवार के लोगों ने बताया कि रघुबीर का जमीन का विवाद भी चल रहा है।



नगला मेघा निवासी रघुबीर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। परिजनों ने दामाद सुनील पर आरोप लगाए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
- लक्ष्मण सिंह, मधुबन थाना कार्यकारी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed