{"_id":"6997692e28b51da96108c69a","slug":"fashion-show-to-be-held-tomorrow-at-khadi-mahotsav-karnal-news-c-18-knl1018-849358-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खादी महोत्सव में कल होगा फैशन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खादी महोत्सव में कल होगा फैशन शो
विज्ञापन
खादी महोत्सव के मेले में खरीदारी करते बच्चे। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। खादी और ग्रामोद्योग की ओर से सेक्टर-12 ग्राउंड में 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली संयुक्त राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के क्रम में 21 फरवरी की शाम 6:30 बजे खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की झलक के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करना और वोकल फॉर लोकल अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा। महोत्सव में देश के सात अलग-अलग राज्यों से आए खादी बुनकरों और लघु उद्यमियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। यहां 79 स्टॉल्स लगाई गई हैं जहां पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक तकनीक के मेल से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग जमकर इन उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
उद्यमिता को नया मंच प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लाभान्वित नए उद्यमियों के लिए यह महोत्सव एक बेहतरीन विपणन मंच साबित हो रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने और अपने ब्रांड को स्थापित करने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी में बेहतरीन खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, हर्बल उत्पाद, ग्रामोद्योग के सामान और पारंपरिक कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।