Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers will have to adopt new technologies: Dr. Tiwari

किसानों को नई तकनीकों को अपनाना होगा : डॉ. तिवारी

Sat, 20 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to adopt new technologies: Dr. Tiwari
1009 विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में विस्तार अधिकारियों को प्रमाण पत्र देते आईआईडब्ल्यूबीआ
नीलोखेड़ी। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने कहा कि बदलती जलवायु के कारण गेहूं और जौ की खेती में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसलिए किसानों को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए न केवल नई तकनीकों और बीजों को अपनाना होगा, बल्कि जल प्रबंधन, मिट्टी की सेहत और कीट नियंत्रण के आधुनिक तरीकों पर भी ध्यान देना होगा। वह शुक्रवार को विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आई़ब्ल्यूबीआर के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के मौके पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं झारखंड के विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed