{"_id":"696ff55017d24a1bf807dac5","slug":"farmers-were-given-information-about-natural-farming-karnal-news-c-18-knl1018-828585-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य सरकारी विकास प्रसंग लिमिटेड हरकोफैड पंचकूला की ओर से दी डींगर माजरा में बुधवार को बहुउद्देशीय सहकारी समितियां हरकोफैड ने किसान शिविर लगाया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से डॉ़ अभिषेक एडीओ ने सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। सभी किसानों को किसान आईडी बनवाने से अवगत कराया गया और उसके बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग से डॉ. आदर्श ने पशुओं की योजना और लोन के बारे में बताया। उन्होंने दवाइयों के उपयोग और टीकों की जानकारी भी दी। इस दौरान किसानों की समस्याओं का हल भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 55 से 60 किसानों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन