फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers locked BDPO office, took officers and employees hostage...

Karnal News: डेंगू के आठ मरीज मिले, 29 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked BDPO office, took officers and employees hostage...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 6854 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 63 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 29 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ ही सोमवार को आठ डेंगू के मरीज मिले हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 173 पहुंच चुकी है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के तीन लाख 63 हजार 278 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 4908 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है और टीमों ने 2633 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को डेंगू से बचाव के बारे में सचेत व जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें नागरिक

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर संडे मनाएं ड्राई डे

सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें, बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में खून की जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें, स्वयं से दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed