फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers locked BDPO office, took officers and employees hostage

Karnal News: किसानों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जड़ा ताला, अफसरों-कर्मचारियों को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked BDPO office, took officers and employees hostage
- पुलिस ने दो घंटे के बाद किसानों को समझाकर खुलवाया ताला
विज्ञापन

- पट्टे के रुपए वापस न लौटाने पर भड़के किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग (करनाल)। गोंदर की शामलाती पंचायती जमीन को पट्टे पर लेने वाले किसानों ने सोमवार को अनाज मंडी स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय पर हंगामा कर ताला जड़ दिया और कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद गेट के सामने धरने पर बैठ गए। कार्यालय के अंदर बीडीपीओ मोनिका बादला और कई पंचायत सचिव मौजूद थे।
इसके बाद मंडी प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद थाना प्रभारी जंगशेर सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से बात कर पट्टेदार किसानों को समझाया। करीब दो घंटे के बाद कार्यालय का मुख्य द्वार खुलवाया गया।
विज्ञापन

किसान सभा के तहसील प्रधान गुलजार सिंह, बिट्टू, मोनू, ओमप्रकाश, नरसी राम, निरंजन, धर्मवीर, सोनू, भूषण, मदन, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सुभाष आदि किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत गोंदर ने खुली बोली करवाकर करीब 17 एकड़ कृषि भूमि को साढ़े सात लाख रुपए देकर एक वर्ष के लिए पट्टे पर लिया था और पट्टेदार किसानों ने जमीन पर धान की बिजाई करनी चाही, लेकिन हाई कोर्ट में जमीन का मामला विचाराधीन होने के कारण प्रशासन ने उस जमीन पर बिजाई नहीं करवाने दी और रुपये भी वापस नहीं कराए। इसी बात को लेकर भड़के किसानों ने बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि उनके पट्टे के रुपए वापस दिलवाए जाएं, क्योंकि कई किसानों ने आढ़ती से ब्याज पर रुपये लेकर छह माह पहले जमीन पट्टे पर ली थी। उन्होंने कहा कि पट्टे के रुपये वापस लेने के लिए उचाधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका।

बीडीपीओ मोनिका बादला ने बताया कि ग्राम पंचायत गोंदर के पट्टेदार किसानों की पट्टे की राशि वापस नहीं होगी। जल्द ही मौके पर पहुंचकर पट्टेदार किसानों को जुताई के लिए कब्जा दिलवा दिया जाएगा। इससे पूर्व भी पट्टेदार किसानों को मौके पर पहुंचकर प्रशासन कब्जा दिलवाने गया था, लेकिन पट्टेदारों ने कब्जा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed