फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmer son and nurse wins from corona

किसान के बेटे और नर्स ने जीती कोरोना से जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
farmer son and nurse wins from corona
जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पहले कोरोना पाजिटिव तीन मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, वहीं अब दो और कोरोना संक्रमित मरीजों ने जंग जीत ली है। ऐसे में फिलहाल जिले में कोरोना का कोई पाजिटिव केस सामने नहीं रह गया है। शुक्रवार को कुल 44 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि, 32 लोगों की रिपोर्ट आना अभी शेष है।
विज्ञापन

गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय किसान की कोरोना संक्रमण से चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने किसान के परिवार के 12 सदस्यों के सैंपल लिए थे, इनमें से सभी के सैंपल नेगेटिव आए थे, केवल किसान के छोटे बेटे 28 वर्षीय रविंद्र पाजिटिव पाया गया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। वहीं, किसान की देखरेख में जुटी एक नर्स कोरोना पाजिटिव मिली थी और उसे सप्ताह पहले ही मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। दोनों की रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव आई है। अब दोनों का एक और सैंपल लैब में भेजा गया है, ये रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि इसके बाद भी घर पर ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। संभावना है कि शुक्रवार की देर रात तक इनकी रिपोर्ट आ सकती है। इस बारे में मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा का कहना है कि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी शेष है, पहली रिपोर्ट दोनों की नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

हर बार पाजिटिव आ रही थी रिपोर्ट, बढ़ने लगी थीं डाक्टरों की धड़कनें
रविंद्र को मेडिकल कालेज में 2 अप्रैल को दाखिल किया गया था। पहली रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। इसके बाद लगातार रविंद्र की रिपोर्ट पाजिटिव ही आती रही, जबकि इनके साथ दाखिल हुए तीन मरीज ठीक होकर घर लौट गए। इस पर खुद रविंद्र और डाक्टरों की धड़कनें भी बढ़ने लगीं थीं। लेकिन कालेज के डाक्टरों ने उसका हौसला बढ़ाया और आखिरकार रविंद्र ने कोरोना से जंग जीत ही ली। शुक्रवार को रविंद्र की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो सभी ने राहत की सांस ली। अब रविंद्र नार्मल है और पूरी तरह से स्वस्थ है। इस बारे में कालेज निदेशक डा. जगदीश दुरेजा का कहना है कि जरूरी नहीं है कि सप्ताह में ही व्यक्ति कोरोना से जीत जाए या फिर हार जाए। रविंद्र खुद एक उदाहरण जो, 15 दिनों तक कोरोना से लड़ता रहा और आखिकार उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव, 32 की शेष
सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 44 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जो नेगेटिव है। पिछले छह दिन से लगातार सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है, जो जिले के लिए अच्छा संकेत है। सीएमओ ने बताया कि अभी 32 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। गौरतलब है कि अब तक कुल 460 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और इनमें 422 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed