फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer accuses contractor of lifting soil from fields

Karnal News: किसान ने ठेकेदार पर लगाया खेतों से मिट्टी उठाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer accuses contractor of lifting soil from fields
निगदू। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क और नालों के कार्य में खेतों से मिट्टी उठाने का आरोप लगा है। यह आरोप निगदू के किसान ने लगाया है। किसान नवीन कुमार ने बताया कि नीलोखेडी-ढाण्ड रोड़ स्थित उनके खेतों से विभाग के ठेकेदार ने मिट्टी उठाई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी से कारसा रोड़ पर सड़क के किनारे उनके खेत है। सरकार के आदेशानुसार 15 जून से खेतों में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। किसान का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने खेतों में धान की रोपाई से पहले खेतों में पानी चालू करने के लिए आया था। उसने देखा कि ठेकेदार सड़क किनारे खेतों से मिट्टी उठाकर साथ में बन रहे नालों में डाल रहा था। खेतों से मिट्टी उठी देख किसान हैरान हो गया। इस बारे में जब किसान ने संबंधित विभाग के ठेकेदार को मिट्टी न उठाने को कहा तो वह बदतमीजी से पेश आया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश का कहना है कि खेतों से मिट्टी उठाने का मामला अभा उनके संज्ञान में आया है। सड़क पर नाले का कार्य जब ठेकेदार ने शुरू किया था तो उस दौरान खोदी गई मिट्टी साथ लगते खाली खेतों में डाल दी गई थी। अब नालों का कार्य पूरा हो गया है तो ठेकेदार द्वारा वह डाली गई मिट्टी खेतों से उठाई गई है। अगर ठेकेदार ने किसान के खेतों से मिट्टी उठाई है तो मामले की जांच कर मिट्टी वापस डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed