फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fare increased on five routes, journey to Haridwar most expensive

करनाल: पांच मार्गों पर बढ़ा किराया, हरिद्वार का सफर सबसे महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fare increased on five routes, journey to Haridwar most expensive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश सरकार ने बसों का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। ऐसे में अब करनाल से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा। करनाल से उत्तर प्रदेश या उत्तर प्रदेश के रास्ते पांच मार्गों पर रोडवेज बसें चलती हैं। सरकार की ओर से किराए में बढ़ोतरी के बाद सबसे ज्यादा हरिद्वार तक का सफर महंगा पड़ेगा। यहां के किराये में 30 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य चार मार्गों पर आठ रुपये से 23 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
यूपी सरकार की ओर से किराया बढ़ाए जाने का असर, हरियाणा के यात्रियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि हरियाणा रोडवेज की बसें भी यूपी जाती हैं और यूपी की बसें भी करनाल आती हैं। किराया बढ़ने के बाद अब हरिद्वार जाने के लिए जहां 30 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। वहीं मेरठ के लिए 23 रुपये, देहरादून के लिए 15 रुपये, सहारनपुर के लिए 14 रुपये और शामली के लिए आठ रुपये अधिक किराया लगेगा।
विज्ञापन

शिवरात्रि से पहले किराया बढ़ाना गलत
18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में करनाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने या गंगा स्नान के लिए जाते हैं। किराया बढ़ने से श्रद्धालुओं की जेब पर भी असर पड़ेगा। यात्री सतीश, राजकुमार और विवेक का कहना है कि यदि यूपी सरकार को किराये में बढ़ोतरी करनी ही थी तो महाशिवरात्रि के बाद कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां जाने में कितना अधिक लगेगा किराया
स्थान पहले अब अंतर
हरिद्वार 255 285 30
मेरठ 141 164 23
शामली 58 66 08
देहरादून 215 230 15
सहारनपुर 115 129 14
यूपी सरकार की ओर से 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में यूपी जाने वाली या यूपी के रास्ते जाने वाली बसों के किराये में पहले से बढ़ोतरी हुई है। करनाल से पांच मार्गों पर बस जाती है।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed