फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family went to a religious gathering; 15 tolas of gold and cash stolen from home

Karnal News: सत्संग में था गया परिवार, घर से 15 तोले सोना-नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Family went to a religious gathering; 15 tolas of gold and cash stolen from home
घर मे घुसते हुए चोर की सीसी टीवी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर के सेक्टर-16 में एक मकान से चोर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार करीब दो घंटे के लिए सत्संग में गया हुआ था।
विजय सचदेवा ने बताया कि रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे परिवार सहित सत्संग में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। करीब 11:30 बजे परिवार लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी गेट कूदकर घर में घुसे। विजय के अनुसार, चोर करीब 15 तोले सोने के जेवरात और नकदी ले गए हैं। चोरों ने सोने के जेवरात ही लिए, अलमारी में रखे आर्टिफिशियल आभूषणों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और सीआईए-3 की टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed