Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family members stated that an official from the community was sent to provide assurances, but no action was taken.

Karnal News: परिजन बोले- समाज के अधिकारी को भेज दिलाया भरोसा, कार्रवाई नहीं की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Family members stated that an official from the community was sent to provide assurances, but no action was taken.
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। बीजणा गांव के जितेंद्र की सीआईए-2 हिरासत में मौत के मामले में परिजन का आक्रोश पुलिस कार्रवाई के साथ जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी है। मृतक के भाई शुभम ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन ने उनके समाज के ही अधिकारी और नेता को भेजकर उन्हें भरोसा दिलाने का प्रयास किया। उनके निवास क्षेत्र शहर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े दिखाई नहीं दिए।
शुभम के अनुसार, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आरोपित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी। इसी भरोसे पर परिवार ने सोमवार सुबह शव उठाने और अंतिम संस्कार करने की सहमति दी थी लेकिन अभी तक पूछताछ शुरू नहीं हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। परिवार को बताया जा रहा है कि पूछताछ की जा रही है लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

शुभम ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने परिवार को भरोसा दिलाने के लिए असंध के डीएसपी गोरखपाल राणा को भेजा, जबकि शहर के डीएसपी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे। विधायक योगेंद्र राणा समाज से होने के नाते मौके पर पहुंचे और परिवार से बातचीत की लेकिन उनके अपने शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगमोहन आनंद मिलने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब तो डीएसपी गोरखपाल राणा फोन भी नहीं उठा रहे
शुभम ने कहा कि डीएसपी गोरखपाल राणा ने परिवार को आश्वासन दिया था कि आरोपितों को बैठाकर पूछताछ की जाएगी। अब वह फोन तक नहीं उठा रहे। हालांकि डीएसपी गोरखपाल राणा ने कहा कि अन्य एक मामले में व्यस्तता के कारण परिवार से बात नहीं हो पा रही है। पुलिस परिजन के साथ खड़ी है।

--
स्थायी बर्खास्तगी तक लड़ेंगे, पीछे नहीं हटेंगे
मृतक के भाई शुभम ने कहा कि परिवार की मांग केवल प्राथमिकी दर्ज कराने तक सीमित नहीं है। उनकी मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका इस मामले में सामने आई है, उन्हें स्थायी रूप से सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार इस मामले को आखिरी स्तर तक लेकर जाएगा और जब तक न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रखेगा। केवल निलंबन या पूछताछ का आश्वासन परिवार को स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed