{"_id":"67fd785d8b4155c8f9062be8","slug":"family-members-attacked-due-to-enmity-one-seriously-injured-karnal-news-c-18-knl1008-623931-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रंजिशन परिवार के सदस्यों पर हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रंजिशन परिवार के सदस्यों पर हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डबकौली खुर्द गांव में रंजिश के चलते एक युवक ने परिजनों के साथ मिलकर एक परिवार के लोगों पर डंडों और गंडासी से हमला कर दिया। इसमें एक वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य सदस्य भी घायल हैं। पीड़ित संदीप की ओर से पुलिस चौकी बयाना में शिकायत दी गई है।
संदीप ने बताया कि 12 अप्रैल की रात 8:30 बजे वह अपने पिता के साथ बैठा था। तभी गांव का सोनू शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। परिजनों के समझाने पर सोनू को घर भेज दिया गया। लेकिन बाद में जब उसके पिता पशुओं के बाड़े में सोने जा रहे थे तो रास्ते में सोनू ने लाठी से हमला कर उनके सिर में गहरी चोट मार दी। पीड़ित के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो सोनू ने अपने भाइयों मोनू, अरुण और चाचा के लड़कों आदित्य, रोहित व कुलदीप को बुला लिया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया।