फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Families with income less than 1 lakh 80 thousand will also get the benefit of Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना: 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को भी मिलेगा का लाभ, सीएम मनोहर बोले- जल्द होगा सर्वे

Sun, 06 Mar 2022 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, घराैंड़ा, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, घराैंड़ा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 02:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में एसडीएम कार्यालय में लगे अंत्योदय मेले में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Families with income less than 1 lakh 80 thousand will also get the benefit of Ayushman Yojana
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन सभी को अब आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की गई है और जल्द ही सर्वे शुरू होगा, ताकि पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क मेडिकल इलाज मिल सके। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय का मकसद जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि योजनाएं पहले की सरकारों में भी थी, लेकिन पात्र परिवारों तक उसका लाभ नहीं पहुंच पाता था, क्योंकि योजनाओं का लाभ सिर्फ कुछ चहेते लोग ही ले जाते थे। 
विज्ञापन


हर व्यक्ति की सालाना आय 1.80 लाख तक पहुंचाना है : सीएम
अंत्योदय मेले में मनरेगा के स्टाल पर पहुंचे सीएम ने कहा कि मनरेगा में व्यक्ति को सिर्फ 100 दिन का रोजगार ही मिलता है, जिससे उसकी वार्षिक आय केवल 30 हजार रुपये ही होती है। ऐसे में मनरेगा के स्टाल की मेले में कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका उद्देश्य व्यक्ति की सालाना आमदनी एक लाख 80 हजार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च तक लगेंगे 250 मेले, 15 हजार से कम नहीं होगी मासिक आय
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति 15 हजार रुपये मासिक आय से नीचे नहीं रहेगा। इसके लिए सभी जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले लगाए जा रहे हैं। ऐसे 11 लाख परिवारों की पहचान की गई थी और दिसंबर में उनके लिए 160 मेले लगाए गए, उनके माध्यम से साढे़ 3 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया। अब दो मार्च से दूसरा राउंड शुरू हो गया है, जिसमें कम से कम 250 मेले लगाए जाएंगे और यह 17 मार्च तक लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed