फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake ID made in the name of nephew and cheated for Rs 2.95 lakh

Karnal News: भांजे के नाम से फर्जी आईडी बना 2.95 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Fake ID made in the name of nephew and cheated for Rs 2.95 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। भांजे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना साइबर ठग ने एक व्यक्ति को 2.95 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायत में राहड़ा गांव निवासी सोहन सिंह ने बताया कि उसका भांजा साहिल राणा अब अमेरिका में रह रहा है। किसी अनजान व्यक्ति ने उसके नाम की ठाकुर साहिल राणा फर्जी आईडी बनाकर ली। उस आईडी से 30 सितंबर को मैसेज आया कि मैं आपका भांजा साहिल राणा हूं। मैं आपके खाते में 10.40 लाख रुपये डाल दूंगा। अपने आधार कार्ड की फोटो भेज दो। फिलहाल मुझे 2.95 लाख रुपये चाहिए। मुझे फीस जमा करानी है नहीं तो मुझे भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा और दो साल की सजा भी भुगतनी पड़ेगी। इसलिए आप यह बात किसी को मत बताना और यह रुपये बैंक खाते में डलवा दो। सोहन सिंह ने बताया कि उस आईडी पर भांजे की फोटो लगी थी। इसलिए उसने उस मैसेज पर यकीन कर लिया और रिश्तेदारों से रुपये लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये डलवा दिए। बाद में पता चला कि यह आईडी फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed