{"_id":"653ec061057349bdd9045a24","slug":"fake-account-opened-in-chandigarh-shopping-worth-three-lakhs-na-news-c-36-1-amb1002-12988-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चंडीगढ़ में फर्जी खाता खोल, तीन लाख की शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चंडीगढ़ में फर्जी खाता खोल, तीन लाख की शॉपिंग
विज्ञापन
अंबाला। उपभोक्ता का चंडीगढ़ में फर्जी खाता खोलने के बाद उस पर क्रेडिट कार्ड बनाकर तीन लाख की शॉपिंग करके धोखाधड़ी की। शहर के स्पाटू रोड स्थित अमित सिंगला ने आरोप लगाया कि एलआईसी एजेंट ने दस्तावेजों पर चंडीगढ़ आईडीएफसी बैंक की ब्रांच में खाता खुलाया। यहां तक कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर बिल भी नहीं भरा। जबकी उसकी पत्नी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी एजेंट जीरकपुर निवासी फेजर रहमान और रजत खुराना पर केस दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता अमित सिंगला ने बताया कि जीरकपुर निवासी फेजर रहमान से एलआईसी की पॉलिसी कराई थी। आरोपी का उसके घर तक आना-जाना था। पॉलिसी रिन्यू करने के लिए आरोपी के पास ही उसके सभी दस्तावेज थे। आरोपी ने उसके दस्तावेजों से आईडीएफसी बैंक चंडीगढ़ ब्रांच में खाता खुलाया और क्रेडिट कार्ड भी बनाया।
आरोपी ने उस क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग की। इसकी जानकारी बैंक अधिकारी ने जून 2023 में उसे दी। उसने बैंक अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया, जिस मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड एक्टिव किया था वो आरोपी फेजर रहमान का था। आरोपी ने यह क्रेडिट कार्ड लॉकडाउन के दौरान एक्टिव कराया था, क्योंकि उस वक्त पर्सनल वेरिफिकेशन नहीं की गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बैंक अधिकारियों को भी लिखित में अवगत कराया था। आरोपी ने बैंक अधिकारियों की ओर से दबाव बनाने पर सवा डेढ़ लाख रुपये जमा भी कराया। जब उसने आरोपी फेजर रहमान से बात की तो आरोपी ने गलती मानते हुए आश्वासन दिया कि वह क्रेडिट कार्ड का बकाया 2-3 महीने में भुगतान कर देगा, लेकिन जुलाई 2023 में बैंक के अलग-अलग अधिकारी उसके ऊपर बकाया पेमेंट जमा कराने का दबाव बनाने लगे। जबकि उसने बैंक अधिकारियों को पहले ही इस बारे में अवगत करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद बैंक अधिकारी उसके ऊपर अनैतिक तौर पर दबाव बनाने लगे। गाली-गलौज देते हुए धमकी भी दी।
रिकवरी एजेंट ने भी की बदसलूकी
शिकायतकर्ता अमित सिंगला ने कहा कि बैंक की ओर से रिकवरी के लिए रजत खुराना को रिकवरी एजेंट नियुक्त किया। आरोपी रजत खुराना ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 24 अक्टूबर 2023 को किसी तीसरी व्यक्ति ने उसके पास कॉल की और गाली-गलौज की। यही नहीं, उसकी पत्नी की फेसबुक पर पोस्ट करके गलत-गलत कमेंट किए गए।