फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fair organized in Maa Shakumbhari Devi temple

Karnal News: मां शाकुंभरी देवी मंदिर में लगा मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fair organized in Maa Shakumbhari Devi temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। अलावला गांव की मां शाकुंभरी देवी के मंदिर में चौदस मेले का आयोजन किया गया। यह मेला साल में दो बार लगता है। मंदिर में विश्व शांति व गांव की भलाई के लिए हवन किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। पंडित सत्यनारायण शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया।

मेला महंत श्री ब्रह्मचारी आजाद गिरी महाराज की देखरेख में लगा। यह तीर्थ हरियाणा के कुरुक्षेत्र के 40 कोस के तीर्थ में से एक है, जहां पर पांडव रुके थे। बताया जाता है कि युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण का भी इसी गांव में पांडवों ने स्वागत किया था। महंत ब्रह्मचारी का कहना है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से माता के दरबार में अपनी मांग रखता है तो उनकी मनोकामना माता पूरी करती हैं। मान्यता है कि इस तालाब में नहाने से अनेक बीमारियां कट जाती हैं। इस दौरान सरपंच अजीत सिंह, कुलदीप नंबरदार, विनोद राणा, राजकुमार राणा, राजेंद्र राणा, केवल, मांगेराम राणा व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed