फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Expressed anger towards police for not taking action

Karnal News: कार्रवाई न करने पर पुलिस के प्रति जताया रोष

Wed, 01 Jan 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger towards police for not taking action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री के गांव रायत खाना में धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर युवक पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-सचिव प्रदीप वत्स, पीड़ित नरेंद्र कुमार, पूर्व पंच धीर सिंह, मुकेश कुमार व अन्य का कहना है कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर हमला करना गंभीर मामला है और पुलिस की लापरवाही इसे बढ़ावा दे रही है। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि वह लंबे समय से धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन

गांव में ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed