फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exhibition of food items made of terracotta, jute, wood and coarse grains

Karnal News: टेराकोटा, जूट, लकड़ी और मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की लगाई प्रदर्शनी

Sat, 11 Mar 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Mar 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of food items made of terracotta, jute, wood and coarse grains
करनाल। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए। इनमें फुलकारी, दुप्पटे, क्रोशिए से बने उत्पादों के साथ ही टेराकोटा, साबुन, जूट बैग, लकड़ी से बने पिड्डे, खिलौने, मधुबनी पेंटिंग की सजी जूती, लोहे का सामान शामिल है। इसके साथ उन्होंने शहद, अचार, मुरब्बा, कान्हा ड्रेस, जैविक खाद, गलीचे, दरी, पायदान, पारंपरिक परिधान, शीशे का हस्तनिर्मित समान और मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ और बेकरी के उत्पादों को भी प्रदर्शनी में रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिजिटल इंडिया के तहत हरियाणा आजीविका मिशन की सदस्यों ने महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों से डिजिटल लेनदेन करने का प्रशिक्षण दिया। वहीं डिजिटल लेनदेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




हर जिले से तीन स्वयं सहायता समूह को किया पुरस्कृत

इस मौके पर प्रदेश के हर जिले के तीन सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य के 53247 स्वयं सहायता समूह में से हर जिले के तीन सहायता समूह लेकर कुल 66 समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 25 हजार रुपये की राशि के साथ कुल 38,50,000 रुपये के पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुग्राम की तीन महिलाएं मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद बनाकर कमा रही नाम

प्रदर्शनी में इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर-2023 के तहत गुरुग्राम के स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं सरोज, पूजा शर्मा और पूनम ने मोटे अनाज से बनाए खाद्य पदार्थों को प्रस्तुत किया। तीनों ने बताया कि उन्होंने मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ के उत्पादन का काम शुरू किया जो दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में मुख्य रूप से प्रचलित है। वे प्रदर्शनी में बाजरा, ज्वार, चना और रागी आदि से बने खाद्य पदार्थों को प्रदर्शनी में लेकर पहुंचीं। उन्होंने मोटे अनाज से कई प्रकार के बेकरी उत्पाद, देशी घी से बने लड्डू प्रस्तुत किए। जिन्हें दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई किया जा रहा है। इनके खाद्य पदार्थों की राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी मांग है क्योकि वे विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए विभिन्न सरस मेलों में भी भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों के काम की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया।




- कचरा प्रबंधन कर पंचकूला की मीना पेश कर रही मिसाल

पंचकूला के गांव मंडावाला की मीना कुमारी ने घर-घर जाकर कचरा उठाने का काम शुरू किया है। वह समूह सहायता समूह से जुड़कर गांव में घर-घर से कचरा उठा रही हैं और गांव में बनाए एक शेड में एकत्रित करती हैं। गीले और सूखे कचरे को अलग कर कचरा प्रबंधन कर रही हैं। उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed