{"_id":"650a0549f012125fa40482d9","slug":"even-after-months-there-is-no-solution-to-the-problem-meeting-today-na-news-c-36-1-amb1002-10734-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महीने बाद भी नहीं कष्ट का निवारण, बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महीने बाद भी नहीं कष्ट का निवारण, बैठक आज
विज्ञापन
सिरसगढ़ गांव में सड़क पर पानी भरने से शिकायतकर्ता के घर में पानी आ जाता है, जिससे उसे बर्तन आद
अंबाला सिटी। जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे शहर के पंचायत भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता सहकारिता मंत्री बनवारी लाल करेंगे।
पिछली बैठक में लिए फैसलों पर नजर डालें तो पाएंगे कि कई मामलों में अधिकारियों ने या विभाग से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने कुछ शिकायतकर्ताओं को फोन तक नहीं किया। यहां तक कि जिन मामलों में जांच हो रही थी, उसमें भी विभागीय अधिकारी बैठक की सुनवाई से ठीक पहले पहुंचे।
कुछ शिकायतकर्ताओं को तो आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कर देंगे तो किसी मामले में शिकायतकर्ता को ही नोटिस थमा दिया। ऐसे में लोग अब एक ही बात कह रहे हैं कि ऐसे कैसे कष्टों का निवारण होगा। गौरतलब है कि इस बार बैठक में 11 पुरानी तो छह नई शिकायतों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पहला मामला
जांच में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया
छावनी निवासी रामा भल्ला ने बताया कि एक निजी स्कूल में उसके पति कार्यरत थे। उन्हें उनके एक निर्णय के कारण निकाल दिया। उनके बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में बस का रूट भी स्कूल ने बदलवा दिया। इधर, पति को उनके देय भी नहीं दे रहे हैं। वह कई बार शिकायत कर चुकी हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान पिछली बैठक में जांच करने की बात कही गई थी। मगर एक महीना बीतने के बावजूद अभी तक शिकायतकर्ता के पास कोई फोन नहीं आया। यहां तक कि उसे यह तक नहीं पता है कि अधिकारियों ने जांच की है तो उसका पक्ष क्यों नहीं लिया।
दूसरा मामला
बैठक से तीन दिन पहले आया फोन
सिरसगढ़ गांव से सूबेदार मेजर परमजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि सिरसगढ़ के पुराने पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पानी निकासी न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है। 18 नवंबर 2022 को पति पत्नी अपने बच्चों के साथ जा रहे थे, सड़क पर पानी भरा हुआ था। जिससे पत्थर नहीं दिखा और वह बुरी तरह चोटिल हो गए। यह मामला एनएचएआई पंचकूला से जुड़ा है। हमने कष्ट निवारण समिति में मामला लगाया, अधिकारियों ने गांव की पंचायत से एक प्रस्ताव देने को कहा। पंचकूला वह प्रस्ताव देकर भी आए मगर इस काम में काफी हीलाहवाली की गई। अभी दो तीन दिन पहले अधिकारियों का फोन आया है कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे।
तीसरा मामला
अभी कार्यालय के काट रहा चक्कर
घेल कलां रोड निवासी स्वर्ण सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए सरकारी योजना के तहत मिलने वाली राशि न देने पर श्रम विभाग के खिलाफ शिकायत लगाई थी। इस मामले में पहले ही स्वर्ण सिंह छह माह से विभाग के चक्कर लगा रहा था। उसने बताया कि अभी पांच दिन पहले विभाग की तरफ से एक कर्मचारी आया था उसने कहा कि आपके कागज पूरे हो गए हैं रुपये मिल जाएंगे। उसे मंगलवार को कार्यालय बुलाया था मगर वहां अधिकारी नहीं मिले। कह रहे हैं जल्द दे देंगे पूर महीना बीत गया है।
चौथा मामला
आज ही पहुंचे अधिकारी, थमा दिया नोटिस
रविदास बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके घर के पास रास्ते को बंद कर कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को विभागीय अधिकारी आए थे मुझे भी नोटिस देकर गए हैं और सामने वाले पक्ष को भी नोटिस दिया है। मगर इस मामले में किसी प्रकार का समाधान नहीं दिया।
यह नए मामले रहेंगे चर्चित
- अंबाला शहर के जग्गी गार्डन निवासी बुजुर्ग महिला ने शिकायत की है कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। उससे कहता है कि उसके साथ ही रहेगा। इस मामले में महिला ने पति की सर्विस पेंशन से गुजारा भत्ता की मांग की है।
- शाहजहांपुर के नहरौसा गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसके दो बेटों की शादी बिजनौर में हुई थी। इसके बाद बेटे की किडनी में दिक्कत आ गई तो दोनों बहुएं छोड़कर चली गईं। वह अपने साथ जेवर व अन्य सामान भी ले गईं। उसे पता चला कि पुत्रवधु ने अपने परिजनों की सलाह पर दूसरी जगह अवैध रूप से शादी कर ली है।
- सेवानिवृत्त अध्यापिका पलविंदर कौर ने शिकायत दी है कि वह राजकीय उच्च विद्यालय सौंडा में तैनात थी। वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हो गई। स्कूल में काम करने के दौरान घर बनाने के लिए 8 लाख 33 हजार रुपये का लोन लिया था। मगर जब एक दिन स्टेटमेंट देखा तो पता चला कि 60 हजार रुपये से अधिक धनराशि विभाग के पास चली गई। अब शिकायतकर्ता महिला ने ब्याज सहित यह राशि मांगी है।