फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after 13 years, the new grain market of Kachi Assandh

Karnal News: 13 साल बाद भी कच्ची असंध की नई अनाज मंडी

Fri, 24 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Even after 13 years, the new grain market of Kachi Assandh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नई अनाज मंडी पार्ट-2 के जर्जर हालात को लेकर वीरवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी की चहारदीवारी को पक्का करने से लेकर मंडी में सुविधाओं की मांग की। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगेंद्रर सिंह झींडा ने कहा कि वर्ष 2012 में नई अनाज मंडी पार्ट-2 का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब 13 वर्ष बीत जाने के बाद मंडी में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंडी की भूमि 37 एकड़ 2 कनाल है। जिसमें पांच एकड़ कच्ची पड़ी है। जिसमें किसानों की फसल मिट्टी में पड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि मंडी में आज भी चहारदीवारी नहीं है। जिस कारण किसानों की फसल तक चोरी हो रही है। आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है। आवारा पशु मंडी में पड़ी किसानों की फसलों में मुंह मारते रहते हैं। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

मंडी में पीने के पानी की सुविधा नहीं है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राइस मिलर कहते हैं कि खरीद के कोटे खत्म हो गए हैं। जिस कारण स्थानीय किसानों की फसल की बिक्री नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से यूपी व बिहार से ट्राॅलों से फसल उतरती है। स्थानीय किसानों की फसल नहीं खरीद रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मंडी की चहारदीवारी को पक्का कर किसानों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जाए। स्थानीय किसानों की फसल की खरीद की जाए। इस अवसर पर रणधीर सिंह जलमाना, काबल सिंह, सन्नी, बलकार, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed