{"_id":"67478b67480d9c178d0f92b4","slug":"entry-of-four-wheelers-and-e-rickshaws-banned-in-karna-bazar-karnal-news-c-18-knl1008-527928-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद
विज्ञापन
करनाल। शहर के प्रमुख बाजार कर्ण गेट मार्केट में लगने वाले जाम और अतिक्रमण की समस्या के निपटने का प्रयास प्रशासन ने शुरू कर दिया हैं। प्रशासन की ओर से बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
इसके लिए बाजार के चारों प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग भी कराई गई है। इसके अलावा दुकानदारों के लिए भी दुकान के बाहर सामान लगाने की हद भी तय कर दी गई है। यदि इसके बाहर सामान कोई दुकानदार रखेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि दिवाली के दिनों में इस बाजार में जाम, अतिक्रमण और बैरिकेडिंग न होने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा कर्ण बिजनेस एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी व अन्य सदस्यों ने भी उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया और निगम आयुक्त से मुलाकात करके ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश बंद कराने की मांग की थी। इसी पर संज्ञान लेते हुए पिछले दिनों अधिकारियों ने बाजार का दौरा किया था। अब पुलिस व एसोसिएशन के प्रधान ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए बाजार के चारों प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग करा दी है। अब बाजार में सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक बड़े वाहन और ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा। दो पहिया वाहनों और दुकानदारों के माल वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
बॉक्स
पीली पट्टी के आगे का सामान होगा जब्त
जारी निर्देशों के अनुसार, बाजार में दुकानदार व रेहड़ी फड़ी संचालकों के लिए भी नियम निर्धारित किए गए हैं। वे अब पीली पट्टी के बाहर सामान नहीं रख सकेंगे। यदि वे सामान को बाहर रखेंगे तो इसे जब्त किया जाएगा। यह व्यवस्था रविवार को भी लागू रहेगी। एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ने ट्रैफिक थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा निगम आयुक्त ने एमई मनदीप को अतिक्रमण संबंधित व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी है। प्रशासन से हुई बैठक में मुकेश यादव, दीपक नारंग, अमन चौधरी, मनमीत बावा, मानव पूरी मौजूद रहे।