फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entered the car into the truck, killing four students

खड़े ट्रक में जा घुसी कार, चार छात्रों की मौत

Wed, 08 Jan 2014 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 08 Jan 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
Entered the car into the truck, killing four students
जनैसरो बस अड्डे के नजदीक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में हिसार के लाजपत नगर के रहने वाले चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे हुई। दीपक, दीक्षांत, अमित, सुनील, रणदीप और दीपक मंगलवार को एक ही कार मेें हिसार से करनाल आए थे। इसके बाद सभी लोग करनाल से इंद्री चले गए।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब सभी छात्र इंद्री से करनाल की ओर लौट रहे थे। घायल रणदीप और दीपक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। छात्रों की आयु 20 से 22 साल के बीच थी। हादसे के शिकार सभी छात्र आपस में एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी इंद्री और थाना पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। ट्रक में खराबी आ जाने के कारण वह सड़क पर ही खड़ा था, लेकिन उसके इंडिकेटर नहीं चल रहे थे।

इंद्री से करनाल वापस लौटते समय हादसे में कार सवार दीपक, अमित और सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दीक्षांत ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ा।

रणदीप और दीपक की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह इंद्री पुलिस ने जनैसरो के समीप ढाबा चला रहे राजेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। ढाबा संचालक राजेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था दीपक
मृतक के रिश्तेदार देव और चंडीगढ़ निवासी हरबंस ने बताया कि घायल व मरने वाले सभी छात्र आपस में रिश्तेदार थे। दीपक आईएएस की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग कर रहा था। दीक्षांत चंडीगढ़ से बीकॉम में प्रथम वर्ष का छात्र था।


अमित हिसार से बीकॉम प्रथम वर्ष, जबकि सुनील बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। घायल रणदीप और दीपक बीकॉम के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

हादसे में गई दो सगे भाइयों की जान
हादसे के शिकार दीपक और अमित सगे भाई थे। दीपक बड़ा और अमित छोटा था। हिसार के लाजपत नगर के रहने वाले भाई अपने रिश्ते के भाइयों के साथ करनाल में किसी निजी काम से आए थे। इसके बाद इंद्री में रहने वाले अपने मित्र से मिलने गए और वहां से करनाल की ओर वापस आते हुए उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed