फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Engineers across the state warned of strike

Karnal News: प्रदेशभर के इंजीनियरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Engineers across the state warned of strike
प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में लिया निर्णय, सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 15 अगस्त तक का दिया समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। विभिन्न विभागों में कार्यरत प्रदेशभर के इंजीनियरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में तय किया गया कि सरकार ने उनकी मांगों को 15 अगस्त तक पूरा नहीं किया तो सभी इंजीनियर हड़ताल पर चले जाएंगे। सम्मेलन के बाद सभी इंजीनियर जुलूस की शक्ल में पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह पहुंचे। यहां सीएम के ओएसडी संजय बठला को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रधान इंजीनियर रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता व सयुंक्त सचिव इंजीनियर राजेश चोपड़ा के संचालन में रविवार को हुए सम्मेलन में आरोप लगाया गया कि सरकारी विभागों में कार्यरत इंजीनियरों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधान रामकिशन शर्मा ने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है, वेतन विसंगतियों का मामला 2010 से लंबित है। वर्ष 2010 में पीडब्ल्यूडी के चारों विभागों भवन एवं मार्ग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग के वित्तायुक्तों की अनुशंसा के बाद भी वित्त विभाग ने इंजीनियरों की डॉक्टरों व एचसीएस के समकक्ष वेतनमान के आदेश पारित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा बना है, तभी से इंजीनियर, डॉक्टर, उप पुलिस अधीक्षक व एचसीएच के वेतन आयोग में बराबर थे जोकि 2006 के छठे पे कमीशन में भेदभाव कर दिया गया। वेतन विसंगतियों को अब तक दूर नहीं किया। डॉक्टर को भी 2014 में पीबी-टू से बढ़ा कर पीबी-3 में कर दिया गया है, इंजीनियर अभी भी पीबी-टू में हैं। जिसके कारण इंजीनियर्स अन्य सभी विभागों से अब तक समकक्ष अधिकारियों से भी निचले पायदान पर पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरे वर्गों के दबाव में सरकार ने उनका वेतन और एसीपी को इंजीनियरों की अपेक्षा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 15 अगस्त तक मांगें नहीं मानी तो राज्य के सभी इंजीनियर हड़ताल व रहेंगे।

सम्मेलन में महासचिव इंजीनियर अशोक शयोकंद, उपाध्यक्ष पेशल कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश चौपड़ा, मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी, मुख्य सचेतक संदीप सिंह आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed