फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encroachment will be removed, notice issued to 12 shopkeepers

Karnal News: हटेगा अतिक्रमण, 12 दुकानदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed, notice issued to 12 shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर के रेलवे रोड पर बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपालिका ने दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। नगरपालिका ने 12 दुकानदारों को नोटिस देकर दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को अंदर रखने की हिदायत दे दी है। यदि दुकानदारों ने दुकानों के सामने रखे सामान को अंदर नहीं रखा तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।
रेलवे रोड सहित पूरा शहर अतिक्रमण से जकड़ा हुआ है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने कई कई फूट सामान रख देते हैं और उनके आगे ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते हैं। जिससे सड़क बिल्कुल सिकुड़ जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। जिस कारण लोगो को आवागमन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका ने कई बार रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। नगरपालिका ने रेलवे रोड के दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अवैध रूप से सामान न रखे अन्यथा सामान जब्त कर लिया जाएगा और साथ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed