फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees took out a torchlight procession, demanding restoration of old pension.

Karnal News: कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a torchlight procession, demanding restoration of old pension.
- कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण और जोखिम भत्ता देने की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बिजली कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और भत्तों में वृद्धि की मांग उठाई।
सर्कल सचिव टीएस गुरमीत सिंह और सर्कल सचिव ऑपरेशन करनाल ने कहा कि राज्य के सभी बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति लागू की जानी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा की भी मांग की और कहा कि विभाग में तकनीकी दक्षता और अनुभव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डीसी रेट और एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के लिए स्थायी नियमितीकरण नीति बनाने की मांग की। समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने तथा पांच हजार रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता देने की भी मांग रखी। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, सुरेंद्र, रमेश चौधरी, जोगिंद्र पाल, राजेश वर्मा, अमी सिंह, विकास शर्मा, महीपाल और दीवान चंद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed